{"_id":"5e7b72338ebc3e6fab41174c","slug":"husband-missing-after-escaping-from-saudi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से भगाने के बाद शौहर लापता, महिला ने पति को ढूंढने की लगाई सीएमओ से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी से भगाने के बाद शौहर लापता, महिला ने पति को ढूंढने की लगाई सीएमओ से गुहार
Wed, 25 Mar 2020 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
सऊदी में व्यक्ति को जुकाम, बुखार, खांसी आने पर मालिक ने कोरोना के शक में वीजा पर फाइनल एग्जिट लगाकर भगा दिया। वहां से रवानगी के बाद वह गायब है। वहां रह रहे भारतीयों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी तो उसने सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला से उसके पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।
कानपुर के बाबूपुरवा निवासी महिला ने सीएमओ को पत्र दिया है। इसमें कहा कि फाइनल एग्जिट की प्रति मेरे पास है। सऊदी से आने की पुष्टि वीजा डिटेल से भी हो रही है। सऊदी से आने के बाद पति से कोई संपर्क नहीं हो सका है। महिला ने अनुरोध किया है कि पति को ढूंढकर कोरोना की जांच कराई जाए और पुष्टि होने पर इलाज कराया जाए।
सीएमओ ने आश्वासन दिया कि वह देश भर के मुख्य चिकित्साधिकारियों के व्हॉट्सएप ग्रुप में सूचना डाल देंगे। इसके अलावा पोखरपुर में अरब में काम करने वाले कई लोग शादी के सिलसिले में आए हैं। एक महिला कनाडा से अपनी बीमार मां को देखने के लिए आई है। लोगों ने बताया कि फ्लैट में रहने वालों ने संक्रमण के अंदेशे में उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए मजबूर किया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।