फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband killed wife in Etawah up

रिश्तों से रिसता खून: विवाद के बाद पत्नी का गला दबाकर तीसरी मंजिल से फेंका, शव छोड़ फरार हुआ पति

Tue, 03 Jan 2023 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी का गला दबाकर उसे तीसरी मंजिल से फेंक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Husband killed wife in Etawah up
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के इटावा जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घटिया अजमल अली में सोमवार रात आपसी विवाद में युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर वह भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बसरेहर थानाक्षेत्र के गांव रम्पुरा लौहरई निवासी राजीव कुमार पत्नी प्रीति (30) व दो बच्चियों फैरी (8) व ढाई साल की आर्या के साथ घटिया अजमत अली में किराये पर कमरा लेकर रहता है। राजीव बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। घर का खर्चा चलाने के लिए प्रीति एक पिज्जा की दुकान पर काम करती थी। सोमवार रात करीब साढे 12 बजे किसी बात पर राजीव का प्रीति से विवाद हो गया। विवाद के बाद राजीव ने उसके साथ मारपीट की और गला दबा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद वह पत्नी को लेकर तीसरी मंजिला पर पहुंचा और वहां से नीचे फेंक दिया। दोनों के बीच हो रहे विवाद से बेटी फैरी सहम गई। प्रीति को छत से फेंकने के बाद राजीव कमरे में आकर लेट गया। फैरी ने इसकी जानकारी इसी मकान में किराये पर रह रहे मौसेरे भाई अंकित को दी। इसी दौरान राजीव अंकित के पास पहुंचा और प्रीति को अस्पताल ले चलने के लिए कहा। जिला अस्पताल में राजीव ने डॉक्टर को बताया कि पत्नी छत से गिर गई है।

डॉक्टर ने परीक्षण के बाद प्रीति को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्च्युरी में रखवाया गया। अंकित ने पूरे मामले की जानकारी प्रीति के मायके वालों को दी। प्रीति के परिजनों के पहुंचने से पहले ही राजीव अस्पताल से भाग निकला। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। फैरी ने पुलिस को बताया कि पापा ने मां को पीटा और छत से नीचे फेंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि बेटी ने बयान दिया है कि पिता ने मां को पहले पीटा और फिर उन्हें तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मां को पीटते हुए उसने खुद देखा है। हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बच्चें अपने ननिहाल में हैं। राजीव परिवार के साथ इस मकान में दो साल से रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed