{"_id":"5caf2b71bdec2214593aa2e9","slug":"husband-killed-wife-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर सो रही मां का खून से लथपथ शव देख बेटा बोला, उनके चाल चलन पर शक करते थे पापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर सो रही मां का खून से लथपथ शव देख बेटा बोला, उनके चाल चलन पर शक करते थे पापा
Thu, 11 Apr 2019 05:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अैरैया के अयान थाना क्षेत्र के बीहड़ में बसे गांव ऐमा सेंगनपुर में बुधवार की रात पति द्वारा शक की बिना पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को बेटे की ओर से थाने में पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बेटे का कहना है कि पिता मां के चाल-चलन पर शक करते थे और इसी बिना पर कई बार उनके घर में झगड़ा हो चुका है।
घटना के वक्त वह अपने छोटे भाई के साथ पड़ोस के एक मकान में आईपीएल का मैच देख रहा था। मां चारपाई पर सो रही थी, तभी पिता ने हत्या की और भागते हुए उसने व छोटे भाई और पड़ोसी ने देखा। थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी है। ऐमा सेंगनपुर में मुन्नी बेगम (40) अपने मायके में ही मकान बनाकर पिछले 20 साल से रह रही है।

सोते समय पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
मुन्नी बेगम की ससुराल एटा जनपद में है। पति शमशेर खान पुत्र चुन्ने खान भी एटा में अपनी जमीन बेचकर पत्नी मुन्नी बेगम और बच्चों के साथ ऐमा सेंगनपुर में आकर रहने लगा था। बुधवार की रात पति शमशेर ने घर के अंदर चारपाई में सो रही मुन्नी बेगम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भाग निकला।
घटना के संबंध में मुन्नी के बड़े पुत्र उमर ने थाना पुलिस को बताया कि बुधवार की रात घटना के वक्त वह अपने छोटे भाई ताबिज के साथ पड़ोस के मकान में आईपीएल का मैच देख रहा था, तभी पिता ने उसकी मां की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां के चीखने पर वह लोग घर की ओर भागे तो देखा कि पिता शमशेर वहां से भाग रहा है और मां की लहुलुहान हालत में लाश पड़ी हुई है।

बेटे ने बताया पिता करते थे मां पर शक
उमर ने बताया कि पिता शमशेर उसकी मां के चाल चलन पर शक करता था। इस बात को लेकर रोज उसके घर में झगड़ा होता था। कई बार उसने दोनों के बीच बीच बचाव कराया था। उमर ने थाने में पिता के खिलाफ मां की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना की जानकारी मिलने पर देर रात को पुलिस कप्तान हरीश चंदर, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अजीतमल रामजीवन, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण, और फोरेसिंक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में अयाना थानाध्यक्ष बृजेश भार्गव ने बताया कि बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कप्तान के आदेश पर पांच टीमों का गठन कर हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।