फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband killed his wife in Hardoi

शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 26 Jun 2018 04:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife in Hardoi
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत पति ने अपने तीन बच्चों की परवाह किए बगैर पत्नी को बेरहमी से मार डाला। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन

 

हरदोई में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोगियापुर में सुशील ने अपनी पत्नी विमला (28) को पीट-पीटकर मार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद सुशील ने अपने ससुराल में साले गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश निवासी सीतापुर को फोन कर विमला की मौत हो जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। विमला का विवाह 7 वर्ष पूर्व सुशील के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने पंचनामा भर शव हरदोई पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed