फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband hacked wife with axe in dispute over money in Mahoba

Mahoba Murder: पति की हैवानियत! पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, न प्रताड़ित करने की बात कहकर लाया था घर

Tue, 14 Feb 2023 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

श्रीनगर थाना क्षेत्र में पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या के मामले में आरोपी पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी को आठ दिन पहले ही मायके से न प्रताड़ित करने की बात कहकर लाया था।

विज्ञापन
Husband hacked wife with axe in dispute over money in Mahoba
mahoba murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या किए जाने के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति आठ दिन पहले ही पत्नी को मायके से लाया था।

विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही ने सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी रिंकी की गले में कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी से आएदिन विवाद करने और रुपये न देने पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी। देर रात पहुंची मृतका की मां नत्थीदेवी निवासी बिरौना, मध्यप्रदेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री रिंकी की शादी दो वर्ष पहले वीरू के साथ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट से आहत होकर गई थी मायके
शादी के समय भरपूर दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से पति एक लाख रुपये की और मांग कर रहा था। न देने पर मारपीट करता था। तीन माह पहले रिंकी मारपीट से आहट होकर मायके आ गई थी लेकिन आठ दिन पहले वीरू किसी भी प्रकार से प्रताड़ित न करने की बात कहकर रिंकी को ले आया था।

विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से मारा
सोमवार को शराब के नशे में उसने कुल्हाड़ी मारकर रिंकी की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीरू के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवस्वरूप का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शराब के लिए पैसे न देने पर हुआ था विवाद
बता दें कि सिजवाहा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।

दो साल पहले हुई थी शादी
सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही की शादी मध्यप्रदेश के राजनगर थाना क्षेत्र के बिजौना गांव निवासी रिंकी (21) के साथ दो साल पहले हुई थी। आए दिन पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर विवाद होता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वीरू नशे की हालत में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगने लगा।

घटना के बाद आरोपी फरार
पत्नी ने रुपये देने से मना किया, तो आक्रोशित पति ने रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार करने से रिंकी की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान छह माह के नाती को लेकर घर पहुंची मां ने घटना देखी, तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed