फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband got second marriage if he did not get a bike in dowry

दहेज में बाइक न मिली तो पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने पति, देवर, सास और ससुर पर लिखाया मुकदमा

Fri, 12 Jun 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Husband got second marriage if he did not get a bike in dowry
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के महोबा में पहली पत्नी के होते हुए पति को दूसरा ब्याह रचाना महंगा पड़ गया। दूसरी शादी की खबर लगते ही पहली पत्नी पूजा ने थाना श्रीनगर पहुंचकर पति, सास व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और पहली पत्नी के होने बाद भी दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


इससे ससुराल में हड़कंप मच गया है। कोतवाली चरखारी के ग्राम बपरेथा निवासी धांधू राजपूत ने अपनी बेटी पूजा की शादी थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुरा निवासी राजकुमार राजपूत से 26 अप्रैल 2016 को थी। धांधू राजपूत ने बताया कि सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के चंद दिन बाद ही बेटी का पति और ससुराली जन दहेज में बाइक और भैंस की मांग करने लगे।
विज्ञापन


भैंस भी दे दी गई, लेकिन वह बाइक की जिद पर अड़े थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बेटी पूजा की मारपीट करने लगे और उसे घर से भगा दिया। दस दिन पहले राजकुमार राजपूत ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के थाना लवकुश नगर के ग्राम बगमऊ निवासी सुरेश राजपूत की बेटी से दूसरा ब्याह रचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी पूजा को पति के दूसरा ब्याह रचाने की खबर मिलतेे ही उसने थाना श्रीनगर में पति राजकुमार, सास लक्ष्मी, ससुर सुुनील और देवर समेत चार लोगों के पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed