Kanpur: पत्नी की आईब्रो बनी देख पति हुआ नाराज, सउदी अरब से वीडियो कॉल पर दिया तलाक, पढ़ें पूरा मामला
Kanpur News: बीते चार अक्तूबर की रात उसके पति ने वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत शुरू की। इस बीच उसके पति ने कहा कि मेरे इजाजत के बगैर तुमने आईब्रो क्यों बनवाई, जबकि मैंने मना किया था। इसके बाद उसने तलाक दे दिया।
विस्तार
कानपुर में बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी महिला के आईब्रो बनाए जाने से नाराज सऊदी में बैठे पति ने वीडियो कॉल पर तलाक दे दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। इसके बाद सीपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विवेचक ने अपनी जांच रिपोर्ट में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को फर्जी बताते हुए महिला द्वारा ससुरालियों से मांगे जाने की बात लिखी है। कुलीबाजार निवासी मंसूर आलम ने वर्ष 22 में अपनी बेटी गुलसबा का निकाह प्रयागराज के कोहना फूलपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम के बेटे मोहम्मद सलीम से की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीन माह बाद ही उसके पति सऊदी अबर चले गए। इसके बाद से सुसालियों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मायके चली आई।
पति बोला- मेरे इजाजत के बगैर तुमने आईब्रो क्यों बनवाई
बीते चार अक्तूबर की रात उसके पति ने वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत शुरू की। इस बीच उसके पति ने कहा कि मेरे इजाजत के बगैर तुमने आईब्रो क्यों बनवाई, जबकि मैंने मना किया था। इसके बाद उसने तलाक दे दिया। थाने में सुनवाई न होने पर उसने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई।
मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए
इसके बाद सीपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मामले की जांच में जुटे विवेचक अंकित खटाना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि महिला पति से तलाक और स्त्रीधन के रूप में 20 लाख की मांग कर रही है। उसे न्यायालय में जाकर वाद दाखिल करने के लिए कहा गया है।