{"_id":"5d2c76638ebc3e6d234f3f1e","slug":"husband-given-triple-talaq-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फोन पर दिया तीन तलाक, पति और ससुर को हुई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फोन पर दिया तीन तलाक, पति और ससुर को हुई जेल
Mon, 15 Jul 2019 06:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह के महज पांच माह बाद ही शौहर ने बीवी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ कानपुर के अनवरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शौहर और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसी साल 26 जनवरी को अनवरगंज में रहने वाले एक युवक का इलाके की एक युवती से निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति व अन्य ससुरालवाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शौहर ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। 12 जुलाई को ससुरालवालों ने उससे मायके से रुपये लाने को कहा। इस पर उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर सभी ने मिलकर उसको पीट दिया, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। जब वह वापस नहीं आई, तो उसके शौहर ने उसको फोन किया। फोन पर दोनों की कहासुनी हुई। इस बीच शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर अनवरगंज रमाकांत पचौरी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर शौहर और ससुर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन