फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband fed poison to the married woman for not having a child in Mahoba

Mahoba: संतान पैदा न होने पर पति ने खिलाया जहर, 12 साल पहले हुई थी शादी, महिला की हालत गंभीर

Fri, 21 Oct 2022 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में संतान न होने पर पति ने पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर विवाहिता की स्थिति नाजुक बता रहे हैं।

विज्ञापन
Husband fed poison to the married woman for not having a child in Mahoba
पत्नी को पति ने खिलाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के मोहल्ला सुभाषनगर में संतान पैदा न होने पर पत्नी को जबरन जहर खिलाने का मामला उजागर हुआ है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी कालीचरण की शादी धनुषधारी चरखारी निवासी तेजकुंवर (32) के साथ 19 जून 2010 को हुई थी। 12 वर्ष हो जाने के बाद भी दंपती के कोई संतान नहीं है। संतान न होने से दोनों के बीच आएदिन विवाद होता है। आरोप है कि संतान न होने के चलते शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पति ने जबरन उसे जहर खिलाया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ोसियों की मदद से तेजकुंवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि संतान न होने पर पति उसे प्रताड़ित कर घर से चला जाने की बात कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऐसा न करने पर उसे जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। बता दें कि आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed