{"_id":"5f60c3f48ebc3e6df5162038","slug":"husband-dies-of-heart-attack-while-offering-fire-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी से जुदाई बर्दाश्त न कर सका, मुखाग्नि देते समय पति ने भी छोड़ दी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी से जुदाई बर्दाश्त न कर सका, मुखाग्नि देते समय पति ने भी छोड़ दी दुनिया
Tue, 15 Sep 2020 07:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। दुर्घटना में पत्नी की मौत के बाद उसे मुखाग्नि देने के दौरान सदमा लगने से पति को हार्ट अटैक हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी जयदेवी (55) पत्नी बालकराम पाल सोमवार को कुतुवापुर जा रही थीं। रास्ते में वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला। मंगलवार सुबह मृतका के पति बालकराम, दोनों पुत्र राजीव और ज्ञानेंद्र अन्य परिजनों के साथ शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पहुंचे।
विज्ञापन
जयदेवी को मुखाग्नि देते समय ही पति बालकराम की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कन्नौज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मेहंदीघाट पुल के पास ही उनकी सांसें थम गईं। शाम को बालकराम का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।