फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Husband cut his wife with an axe in Chitrakoot, police is looking for the reason, murder after dispute

Chitrakoot Crime: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, कारण तलाश रही पुलिस, बोली- विवाद के बाद हुई हत्या

Fri, 05 May 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 01:04 PM IST
सार

Chitrakoot Murder: मऊ थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।  सूचना पर पुहंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के पीछे अभी किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Husband cut his wife with an axe in Chitrakoot, police is looking for the reason, murder after dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसके पास से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

हालांकि, हत्या के अभी पुख्ता कारणों को पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शेषा गांव में रात को सोते समय पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां के बगल में सोई हुई बेटी की नींद खुली, तो वह चीखती हुई बाहर दौड़कर पड़ोस में रहने वाले दादा के घर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया...पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते पति ने हत्या की है। फिलहाल पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की चीख सुन बेटी जागी...फिर बाहर की ओर दौड़ी
गुरुवार की रात को शेषा गांव निवासी लालचंद खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो रहा था। देर रात को वह उठा और कुल्हाड़ी से पत्नी सियापति की गर्दन पर वार कर मार डाला। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में सो रही बेटी कबूतरी की नींद खुली और वह चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़ी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी पर सीईओ राजकमल थाना अध्यक्ष राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed