फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband brutally murdered wife in unnao

पत्नी की गर्दन पर पति ने धारदार हथियार से वार कर उतार दिया मौत के घाट

Thu, 23 May 2019 08:25 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 May 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered wife in unnao
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में नवाबगंज क्षेत्र के सिलोटनखेड़ा गांव में पति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और भाग निकला। मृतका के जेठ की सूचना पर एसओ फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट को मौके से एक चाकू मिला है। वहीं खोजी कुत्ता घटना से करीब सौ मीटर दूर जाने के बाद लौट आया। सीओ ने मृतका के जेठ व मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


अजगैन कोतवाली के गांव सिलोटनखेड़ा निवासी रजयपाल राजमिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को वह घर से बाइक लेकर निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। उसी दिन रात में जिला कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस ने उसे एक घर में चोरी के प्रयास में पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रजयपाल के बड़े भाई सूर्यपाल को घटना की जानकारी दी और थाने बुलाया। बुधवार सुबह बड़ा भाई थाने पहुंचा और देर शाम छोटे भाई को घर लेकर आया। बुधवार रात करीब 8 बजे कोतवाली के गांव गुरुसहायखेड़ा स्थित ससुराल से साला अपने चचेरे भाई के साथ बहन के घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी रजयपाल ने साले से बात नहीं की और रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद आधा किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में रह रहे पिता सुल्तान व मां रूपरानी के पास जाने को कहकर निकल गया। लेकिन वहां नहीं पहुंचा। बड़े भाई व साले ने रात में तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रात करीब दो बजे साला भी घर लौट गया।

गुरुवार सुबह बड़े भाई ने चौकी में भाई के गुमशुदगी की तहरीर दी और दरोगाखेड़ा स्थित एक फार्म हाउस जहां हत्यारोपी काम करता था वहां के लिए निकले। सुबह करीब 11 बजे रजयपाल घर आया और घर के बाहर खड़ी पत्नी सोनी (24) को खाना देने के बहाने अंदर बुलाकर गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन गीता ने उसे भागता देख घर के अंदर पहुंची। रक्तरंजित शव देख चीखती हुई बाहर आई और हत्यारोपी के भाई सूर्यपाल को फोन पर घटना की जानकारी दी। भाई की सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच की।


सीओ हसनगंज की ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगी होने से सीओ सिटी उमेश त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की और ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed