{"_id":"5c76c671bdec227376728e38","slug":"husband-brutally-murdered-wife-in-auraiya-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति बोला- जमीन बेचना चाहता हूं, पत्नी ने किया इंकार तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बोला- जमीन बेचना चाहता हूं, पत्नी ने किया इंकार तो उतार दिया मौत के घाट
Wed, 27 Feb 2019 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में एक महिला ने शराबी पति को जमीन बेचने से मना किया तो उसने पेट पर हंसिये( फसल काटने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला। परिजन व ग्रामीण उसे दिबियापुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे पर पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जसा का पुरवा निवासी श्याम सिंह पुत्र राम सिंह किसान है। परिजनों ने बताया कि वह जमीन बेचना चाहता था। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उसने घर में पत्नी सुनीता देवी (38) को इसकी जानकारी दी। इस पर पत्नी ने मना किया।

नशे में धुत श्याम ने ताबड़तोड़ कई वार कर दिए
विवाद बढ़ा और शराब के नशे में धुत श्याम ने हंसिया उठाकर सुनीता के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सुनीता की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण वहां दौड़कर पहुंचे। इस पर श्याम सिंह हंसिया लहराता हुआ लोगों को डराता हुआ घर से भाग निकला। सुनीता को लोग दिबियापुर निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी एसओ मोहम्मद शाकिर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आरोपी पति की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। देर शाम मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने पिता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।