{"_id":"5d5049648ebc3e6cfc5d8ed8","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-and-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी और बच्चे को पति ने उतरा मौत के घाट, लाशों को ऐसे लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी और बच्चे को पति ने उतरा मौत के घाट, लाशों को ऐसे लगाया ठिकाने
Mon, 12 Aug 2019 02:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र से सात महीने पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुए मां-बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, पति ने ही दूसरी युवती से प्रेम विवाह करने के लिए की है। बेरहमी से हत्या करने के बाद दोनों के शव कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में फेंक दिए थे। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया।
आरोपी ने पहली पत्नी से भी प्रेम विवाह किया था। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने रविवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि हंसपुरम में किराए पर रहने वाले अमित वर्मा ने राजीव विहार की सुमन (26) से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के छह साल का बेटा निश्चय था। दो साल पूर्व अमित के देवकी नगर की एक और लड़की से प्रेम संबंध हो गए।

मृतका सुमन और बेटा निश्चय
- फोटो : अमर उजाला
वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पत्नी और बेटे के होते उसे रास्ता नहीं सूझ रहा था। इस पर उसने देवकी नगर निवासी दोस्त संजय शर्मा से चर्चा की तो उसने दोनों को रास्ते से हटाने को कह दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने कबीर नगर निवासी लोडर चालक गुड्डू मिस्त्री को भी शामिल किया। साजिश के तहत ही 23 दिसंबर 2018 को संजय और अमित ने मूलगंज से एसिड खरीदा।
24 दिसंबर की सुबह प्रयागराज घुमाने के बहाने पत्नी और बेटे को लेकर रामादेवी पहुंचा। कुछ देर बाद गुड्डू मिस्त्री और संजय लोडर लेकर पहुंचे। अमित ने पत्नी को बताया कि लोडर चालक उसका मिलने वाला है। वह प्रयागराज जा रहा है। पत्नी के राजी होने पर अमित पत्नी और बेटे को लेकर पीछे बैठ गया। रास्ते में ढाबे पर शराब पीने के बाद खाना खाया और ठंड का बहाना करके सुमन को भी शराब पिला दी।

रात करीब दो बजे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में पहुंचकर सन्नाटे में लोडर खड़ा कर दिया। इसके बाद गुड्डू और संजय भी पीछे डाले में पहुंच गए। तीनों ने सुमन को पकड़ने के बाद उस पर तेजाब डाल दिया। सुमन चीखी तो अमित ने मुंह दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। लाडपुर पुलिया के पास हाईवे के किनारे उसका शव फेंक दिया। इसके बाद संजय ने बेटे निश्चय का सिर डाले में दे मारा, जिससे वह भी तड़पकर मर गया।
उसके कपड़े उतारने के बाद शव को पुलिया से एक किमी दूर फेंकने के बाद सभी प्रयागराज चले गए। अगले दिन लौटे। इसके बाद अप्रैल में अमित ने प्रेमिका से शादी कर ली और हंसपुरम में ही रहने लगा। साथी के कहने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई एसपी साउथ ने बताया कि देवकी नगर निवासी संजय शर्मा ट्रांसपोर्ट में काम करता है। उसका भी पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। संजय के कहने पर ही अमित 28 दिसंबर को थाने पहुंचा और पत्नी-बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी बेटे को लेकर बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई है।