फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband beat wife to death

युवती के जिस्म पर बेल्टों और डंडों के निशान बयां कर रहे थे उसके वहशीपन की कहानी

Mon, 21 Jan 2019 09:56 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Husband beat wife to death
डेमो
शादी के बाद हर पल उसका जीना दुश्वार कर दिया था। हर बात पर ताने और गालियों से उसको जवाब दिया जाता था पर हद तो तब हो गई जब वहशियों ने उसके जिस्म को बेल्टों और डंडों की मार से छलनी कर दिया। तड़प तड़प कर उसने दम तोड़ दिया पर उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पढ़िए पति और देवर की दरिंदगी की दास्तान...
विज्ञापन


हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा में विवाहिता का शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। शरीर पर डंडे और बेल्ट से पीटे जाने के निशान हैं। मृतका के पिता ने सास, पति और देवर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

 

Husband beat wife to death
डेमो, मृतका अंकिता
मन्नापुरवा निवासी शालिनी (21) पत्नी अंकित की मौत की सूचना उसके पिता राम प्रकाश निवासी थोकमाधौ थाना बघौली को सोमवार सुबह 11 बजे मिली। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह अंकित, उसकी मां छोटी बिटिया और पत्नी शालिनी के बीच जमकर विवाद हुआ था। सास छोटी बिटिया ने पुलिस को बताया कि शालिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

जिंदा होने की उम्मीद में उसने उसे उतारा था, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं मृतका के पिता राम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दहेज में रुपयों की मांग पूरी न होने पर दामाद अंकित, सास छोटी बिटिया और देवर विनीत ने पीट-पीटकर शालिनी की हत्या कर दी। राम प्रकाश ने बताया कि शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed