{"_id":"5e1333c38ebc3e87a3595917","slug":"husband-attempted-to-murder-female-railway-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने महिला रेलवे कर्मी की हत्या का किया प्रयास, पीड़िता का भाई लगा रहा थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने महिला रेलवे कर्मी की हत्या का किया प्रयास, पीड़िता का भाई लगा रहा थाने के चक्कर
Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में यशोदा नगर निवासी रेलवे की महिला कर्मी को उसके पति ने ही जान से मारने का प्रयास किया। महिला जान बचाकर नौबस्ता थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय समझौते का दबाव बनाया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि सप्ताह भर से थाने के चक्कर काटने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। यशोदा नगर निवासी महिला की शादी गुवाहाटी में तैनात सीआरपीएफ के जवान से 14 साल पहले हुई थी। महिला कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टिकट बाबू हैं।
शादी के बाद से ही प्रताड़ना मिलने की वजह से वह पति से अलग मायके में रहने लगीं। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहनोई अक्सर कानपुर आकर बहन के साथ मारपीट करते हैं। 31 दिसंबर की रात बहन घर में अकेली थी। बहनोई ने मीना को पीटने के बाद गले में फंदा डालकर पंखे से लटकाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो वह भाग निकला। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।