फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband and wife killed in collision with uncontrollable loader in Kanpur

अब कौन पालेगा चार बच्चों को: बेकाबू लोडर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 50 मीटर तक घिसटते चले गए दोनों के शव

Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर/पतारा
संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर/पतारा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

हादसे में जान गंवाने वाले दंपती राजू कुमार और सीमा के चार बच्चे हैं। भाई करतार सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बेटी संजू, 07 वर्षीय रश्मि, 05 वर्षीय वैष्णवी और 03 साल का बेटा भगवान दीन है। 

विज्ञापन
Husband and wife killed in collision with uncontrollable loader in Kanpur
सड़क हादसे में दंपती की मौत, रोते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर टेनापुर मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दंपती लोडर में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घिसटते चले गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और हाईवे का जाम खुल सका। इस बीच लगभग तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन

स्योराढ़ी ताढवारा गांव निवासी राजू कुमार (35) शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे पत्नी सीमा (35) के साथ बाइक से पतारा गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर लौट रहे थे। टेनापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद हाईवे पर चढ़ते ही घाटमपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डाक पार्सल के लोडर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरने के बाद लोडर में फंस गए। लोडर चालक भागने के प्रयास में उन्हें लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की मानमनौव्वल के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। दो घंटे बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने पहुंचकर मुआवजा व कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने, तब पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डायवर्जन करके हाईवे का यातायात बहाल करा दिया गया है।

विज्ञापन

अब बच्चों के भरणपोषण की चिंता
हादसे में जान गंवाने वाले दंपती राजू कुमार और सीमा के चार बच्चे हैं। भाई करतार सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बेटी संजू, 07 वर्षीय रश्मि, 05 वर्षीय वैष्णवी और 03 साल का बेटा भगवान दीन है। तीनों बेटियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती हैं। मां-पिता का साया सिर से उठने के बाद बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। इसकी चिंता उन्हें सता रही है। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद और जमीन देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed