फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband and wife died in Auraiya by consuming poisonous substances, police are investigating the matter

छा गया मातम: पत्नी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, मायके वालों ने पति को पीटा, तो उसने भी खा लिया जहर

Fri, 06 May 2022 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 01:17 PM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार की रात एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर पति को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर पति ने भी जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Husband and wife died in Auraiya by consuming poisonous substances, police are investigating the matter
घटना के बाद रोता हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में  पत्नी के जहर खाकर जान देने और मायके वालों की पिटाई से क्षुब्ध होकर पति ने भी जहर खा कर जान दे दी। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार फफूंद थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी प्रवीण कुमार की 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे सैफई ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुत्री की मौत की खबर सुन पहुंचे मायके वालों ने दामाद प्रवीण पर प्रताडि़त करने का आरोप लगा मारपीट की। इसी बात से क्षुब्ध होकर प्रवीण ने भी जहर खा लिया।
विज्ञापन

सैफई में ही इलाज के दौरान गुरुवार रात प्रवीण की भी मौत हो गई। दंपती की मौत के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन और सगे संबंधी सैफई से दोनों के शव लेकर गांव पहुंचे हैं। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों की ओर अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed