फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband and wife commits suicide in fatehpur due to family dispute

झकझोर देने वाली घटना: पिटाई से क्षुब्ध पत्नी के जान देने के बाद पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, काल बनी ये बात

Fri, 08 Apr 2022 11:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Apr 2022 11:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह के चलते, एक पत्नी ने घर पर जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद पति ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Husband and wife commits suicide in fatehpur due to family dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर गुरुवार रात पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति गांव किनारे पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर फंदे से झूल गया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम कापिल में मजरे पंथू सिंह का पुरवा में 45 वर्षीय राजेंद्र निषाद की 42 वर्षीय पत्नी सीमा और 13 वर्षीय पुत्र आशीष के साथ बुधवार को अपने मायके जनपद कानपुर की कोतवाली घाटमपुर के अंतर्गत कुष्मांडा देवी मंदिर दर्शन को चली गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद मायके में रुकी और गुरुवार शाम घर लौटी।  भोला ने पत्नी से बगैर बताए मायके और मंदिर जाने की बारे में पूछताछ की। बेटे आशीष ने बताया कि पिता और मां के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पिता ने मां को मारापीटा, जिसके बाद पिता घर से बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब रात नौ बजे मां सीमा ने कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। फंदे से शव को नीचे उतारा।

राजेंद्र ने बच्चों को शांत किया और छत पर सोने के लिए कहा। उसके बाद रात को घर से चला गया। गांव के किनारे पीपल के पेड़ पर सुबह ग्रामीणों ने राजेंद्र का शव रस्सी के फंदे से लटकता पाया। पत्नी की मौत के बाद पति के जान देने की खबर पूरे गांव में फैल गई। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों आत्महत्या की है। मृतक के भाई प्यारेलाल की तहरीर पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed