फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband and wife commites suicide in kanpur

कलह के बाद ‘जहर की पुड़िया’ निगल गई सुनील और पुष्पा की जिंदगी

Sun, 19 Feb 2017 01:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
husband and wife commites suicide in kanpur
डेमो पिक
कानपुर के जवाहर नगर में कार ड्राइवर सुनील शुक्ला (48) और उसकी पत्नी पुष्पा (42) के बीच कलह के बाद आई एक जहर की पुड़िया दोनों की जिंदगी निगल गई। दोनों किराये के मकान में रहते थे मां-बाप की मौत के बेटे आयुष (6) और गौरी (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


सुनील शुक्ला पत्नी पुष्पा, बेटे आयुष (6) और बेटी गौरी (8) के साथ जवाहर नगर में भाग्य उदय शुक्ला के मकान में किराए पर रहते थे। इसी मकान में सुनील के तीन भाई विजय, उदय और अमित भी परिवार के साथ रहते हैं। पांचवां भाई राजेश नौबस्ता में रहता है। सुनील लाजपत नगर निवासी एक कारोबारी की कार चलाता था। शुक्रवार रात वह ड्यूटी खत्म करके घर लौटा था। इसके बाद वह कमरे से नहीं निकला। शनिवार सुबह करीब 9 बजे सुनील का पड़ोसी घर पहुंचा।
विज्ञापन


सुनील को अचेतावस्था में पड़ा देखकर पड़ोसी ने उनके भतीजे अंशु को जानकारी दी। इस अंशु चाचा के घर पहुंचा तो चाची पुष्पा ने भीतर नहीं जाने दिया। अंशु के मुताबिक चाची ने उससे कहा था कि सुनील रात में ज्यादा शराब पीकर आए थे। रात भर उल्टी आने से वह शिकस्त पड़ गए हैं । इस पर अंशु पास में ही स्थित क्लीनिक में मौजूद कंपाउंडर को घर आने को कहा और डायल 100 पर भी घटना के बाबत सूचना दे दी। कुछ ही देर में कंपाउंडर और पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपाउंडर की सलाह पर डायल 100 गाड़ी से सुनील को हैलट लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घर में पुष्पा ने भी जहर खा लिया। इसके बाद उन्हें हैलट लाया गया। शाम को पुष्पा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस को सुनील के पैंट की जेब से जहरीले पदार्थ की दो पुड़िया मिली है। रविवार को दंपति का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed