फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband and mother in law were beaten on the strength of pistol, wife absconded with jewelry and cash

प्रेमी का कारनामा: तमंचे के बल पर पति और सास को पीटा, पत्नी जेवर-नकदी लेकर हुई फरार, पीड़ित कोर्ट की शरण में

Fri, 19 May 2023 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 11:02 AM IST
सार

Fatehpur Crime: मलवां थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने तमंचे के बल पर पति और सास की पिटाई कर दी। वहीं, पत्नी संदूक का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर और 90 हजार नगद लूट ले गई।

विज्ञापन
Husband and mother in law were beaten on the strength of pistol, wife absconded with jewelry and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में पत्नी के प्रेमी ने कनपटी में तमंचा लगाकर पति और सास की पिटाई की। वहीं, पत्नी संदूक का ताला तोड़कर जेवर और नकदी लेकर चली गई। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी मो. अनीस ने एफआईआर में बताया कि सात साल पहले ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी नसीमा से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी गांव के रहने वाले हैदर उर्फ जाकिर से फोन में बातचीत करने लगी थी।
विज्ञापन

कई बार समझाने के बाद भी पत्नी अपनी आदतों से बाज नहीं आई। उसकी पत्नी 15 जनवरी 2023 को बच्चों को लेकर हैदर के साथ मायके चली गई। उसने पत्नी से फोन में बातचीत की और उसे आने को बोला। इसके बाद नौ फरवरी 2023 को पत्नी नसीमा आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने गालीगलौज की, कनपटी में तमंचा सटा
उसके साथ पिता रहीश, मां रहीशुन, प्रेमी हैदर और नूरी बेगम असलहों से लैस होकर घर आए थे। घर में घुसते ही सभी गाली गलौज कर उसे और मां को मारने पीटने लगे। विरोध करने पर हैदर ने उसकी कनपटी में तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी दी।

पत्नी डेढ़ लाख के जेवर और 90 हजार ले गई
इसके बाद नसीमा संदूक का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर और 90 हजार नगद लूट ले गई। मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसमें काई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed