फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband and his friends gang-raped a woman

Kanpur News: पति व उसके दोस्तों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Husband and his friends gang-raped a woman
फर्रुखाबाद। पति व उसके दोस्तों ने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पति सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में पति हारुन उर्फ भुल्लन, ससुर दिलशाद, सास परवीन, देवर राजा, सावन, चचिया ससुर दिलबहार उर्फ बिल्ला व पति के कई दाेस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसकी 23 मार्च 2020 को हारुन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। कुछ समय बाद ससुरालीज दहेज में बोलेरो कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। परिजनों ने कई बार पंचायत की। लेकिन ससुरालीजन नहीं माने।
विज्ञापन

फरवरी 2023 को पति उसको लेकर गोवा चला गया। गोवा में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर कई वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। विरोध करने पर पति ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर वैश्यावृत्ति कराने की बात कही। महिला ने ससुरालीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। वह भी पति का सहयोग करने लगे। महिला किसी तरह अपने मायके आ गई। 18 जून को ससुरालीजनों ने मायके आकर मारपीट कर धमकी दी। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। महिला थाने की एसओ ललिता मेहता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed