फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking: Three more women from Kanpur-Unnao trapped in Oman returned to India

मानव तस्करी: ओमान में फंसी कानपुर-उन्नाव की तीन और महिलाएं भारत लौटीं, पुलिस ने रिसीव कर परिजनों सौंपा

Sun, 15 Aug 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Aug 2021 04:12 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की पहल पर विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक चार महिलाएं भारत वापसी कर चुकी हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमान पुलिस ने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
Human trafficking: Three more women from Kanpur-Unnao trapped in Oman returned to India
ओमान से भारत लौटी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओमान में शेख के चंगुल में फंसीं तीन और महिलाओं की भारत वापसी हो गई है। शनिवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट पर उनके परिजनों ने उन्हें रिसीव किया। भारत आने वाली महिलाओं में दो कानपुर और एक उन्नाव की है। क्राइम ब्रांच अब इन तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। 
विज्ञापन


नौकरी के बहाने कानपुर, उन्नाव की कुछ महिलाओं को ओमान में बेंच दिया गया था। जहां उन्हें शेख ने बंधक बना रखा था। करीब छह महीने पहले कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए केस में क्राइम ब्रांच ने आरोपी ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल और अतिकुर्ररहमान व एक आरोपी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की पहल पर विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक चार महिलाएं भारत वापसी कर चुकी हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमान पुलिस ने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया था। अब उनकी वतन वापसी हुई है। अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस टीम ने महिलाओं को रिसीव करके परिजनों के हवाले कर दिया। उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उनको किसने विदेश भेजा था। अगर वह कार्रवाई के लिए तहरीर देंगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए फंसा था पेच
पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर ओमान गईं थीं। वीजा की समयावधि खत्म हो गई थी लेकिन वह नहीं लौटीं थीं। वह अवैध रूप से वहां रह रहीं थीं। इस बीच एक कंपनी ने उनके दस्तावेज बनवाए। जिससे उनको वहां रहने के लिए वीजा बना। जब वापस आने की बात हुई तो कंपनी अपना खर्चा मांग रही थी। इसलिए इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगा। यही वजह है कि महिलाएं देरी से भारत लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed