फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking case: Three more women from Kanpur-Unnao stranded in Oman return to India

मानव तस्करी का मामला: ओमान में शेख के चंगुल में फंसीं कानपुर-उन्नाव की तीन और महिलाएं भारत लौटीं

Sat, 14 Aug 2021 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Aug 2021 11:04 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की पहल पर विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक चार महिलाएं भारत वापसी कर चुकी हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमान पुलिस ने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
Human trafficking case: Three more women from Kanpur-Unnao stranded in Oman return to India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओमान में शेख के चंगुल में फंसीं तीन और महिलाओं की भारत वापसी हो गई है। शनिवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट पर उनके परिजनों ने उन्हें रिसीव किया। भारत आने वाली महिलाओं में दो कानपुर और एक उन्नाव की है। क्राइम ब्रांच अब इन तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन


नौकरी के बहाने कानपुर, उन्नाव की कुछ महिलाओं को ओमान में बेंच दिया गया था। जहां उन्हें शेख ने बंधक बना रखा था। करीब छह महीने पहले कर्नलगंज थाने में दर्ज किए गए केस में क्राइम ब्रांच ने आरोपी ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल और अतिकुर्ररहमान व एक आरोपी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की पहल पर विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक चार महिलाएं भारत वापसी कर चुकी हैं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमान पुलिस ने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर भारतीय दूतावास के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनकी वतन वापसी हुई है। अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस टीम ने महिलाओं को रिसीव करके परिजनों के हवाले कर दिया। उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उनको किसने विदेश भेजा था। अगर वह कार्रवाई के लिए तहरीर देंगी तो कार्रवाई होगी।


इसलिए फंसा था पेच
पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाएं टूरिस्ट वीजा पर ओमान गईं थीं। वीजा की समयावधि खत्म हो गई थी लेकिन वह नहीं लौटीं थीं। वह अवैध रूप से वहां रह रहीं थीं। इस बीच एक कंपनी ने उनके दस्तावेज बनवाए। जिससे उनको वहां रहने के लिए वीजा बना। जब वापस आने की बात हुई तो कंपनी अपना खर्चा मांग रही थी। इसलिए इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगा। यही वजह है कि महिलाएं देरी से भारत लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed