{"_id":"6077ced1b361677d63782604","slug":"human-trafficking-case-foreign-ministry-achieved-success-woman-will-return-to-india-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी का मामला: ओमान में तस्करों के चंगुल से छूटी महिला, विदेश मंत्रालय ने पाई कामयाबी, जल्द भारत लौटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी का मामला: ओमान में तस्करों के चंगुल से छूटी महिला, विदेश मंत्रालय ने पाई कामयाबी, जल्द भारत लौटेगी
Thu, 15 Apr 2021 11:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:03 AM IST
सार
कानपुर के कर्नलगंज निवासी महिला भारतीय दूतावास के अफसरों की निगरानी में आई। विदेश मंत्रालय ने पाई कामयाबी। कमिश्नरी पुलिस की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर पुलिस कमिश्नरी के अफसरों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर 24 घंटे के भीतर कर्नलगंज की पीड़ित महिला को ओमान में मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया है। महिला अब ओमान में भारतीय दूतावास के अफसरों की निगरानी में है। कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला भारत लाई जाएगी। उसके बाद वो कानपुर आएगी।
कर्नलगंज निवासी महिला को मानव तस्कर ट्रैवल एजेंट मुजम्मिल और अति उर्र रहमान ने ओमान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे वहां बेच दिया था। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार किया था। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि भारतीय दूतावास के अफसरों ने ओमान सरकार की मदद से पीड़िता को तस्करों के जाल से छुड़वा लिया है। अब वो सुरक्षित है। दो से चार दिन के भीतर भारत लाई जा सकती है।
18 महिलाओं का विवरण विदेश मंत्रालय भेजा
आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि उन्नाव, कानपुर की 17 व एक गुजरात की महिला को आरोपियों ने अलग-अलग देशों में बेचा है। विदेश मंत्रालय को इनका ब्योरा भेज दिया गया है। इनकी डिटेल मंत्रालय ने ओमान, मस्कट, कुवैत और सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अफसरों को भेजी है। ताकि उन्हें वापस लाया जा सके।
विज्ञापन
गरीबों को बनाते थे शिकार
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी तस्कर गरीब युवतियों और महिलाओं को निशाना बनाते थे जो नौकरी के लिए कहीं भी जाने को तैयार रहती थीं। मोटी तनख्वा का लालच दिया जाता था।