फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human skeleton found in the forest, girls clothes and slippers found lying there, misdeed and murder suspected

Kanpur: जंगल में मिला मानव कंकाल, युवती के कपड़े-चप्पल पड़े मिले, रेप कर हत्या की जताई जा रही आशंका, पढ़ें मामला

Sun, 23 Jun 2024 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के जंगल में मानस कंकाल पड़ा मिला है। वहीं, पास में ही युवती की चप्पल और कपड़े भी पड़े मिले हैं। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Human skeleton found in the forest, girls clothes and slippers found lying there, misdeed and murder suspected
घटनास्थल पर पड़े चप्पल और कपड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बारादरी के जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नरवल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया है। कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए है।

विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब दस बजे नरवल क्षेत्र के बारादरी गांव के समीप जंगल में किसानों ने एक मानव कंकाल देखा। मानव कंकाल देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नरवल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। कंकाल के पास युवती के कपड़े और चप्पल पास में पड़े मिले है। इससे युवती का रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेष कंकाल की खोज कर रही है पुलिस
नरवल पुलिस ने बताया कि कंकाल महिला का है या पुरुष का…इस बारे में अभी स्पष्ट कह पाना मुश्किल है, क्योंकि उसमें जो कंकाल बरामद हुआ है, उसमें सिर मिला है। शेष हिस्सा सम्भवतः जंगली जानवर खा गए होंगे। पुलिस घटना के आसपास अवशेष कंकाल की खोज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed