फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge tree fell down suddenly in Kanpur, two people injured, police reached the spot

कानपुर में बड़ा हादसा टला: अचानक टूटकर गिरा विशालकाय पेड़, दो लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 31 May 2022 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 10:34 AM IST
सार

मंगलवार सुबह नाना राव पार्क में अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया। अचानक गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में कई लोग आए, जिसमें दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Huge tree fell down suddenly in Kanpur, two people injured, police reached the spot
अचानक टूटकर गिरा नीम का पेड़ और घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नाना राव पार्क के पास मंगलवार सुबह अचानक नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। अचानक पेड़ गिरने से कई लोग चपेट में आकर चोटिल हो गए। इनमें एक युवक का पैर पेड़ के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला। बता दें कि सुबह 6 बजे बहुत ही पुराना और बहुत ही विशाल नीम के पेड़ का एक हिस्सा अचानक चरमरा कर जमीन पर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

नाना राव पार्क, पर्यावरण मित्र परिषद के महामंत्री चंदन राय गर्ग ने बताया कि इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए आए कई लोग पेड़ की चपेट में आकर चोटिल हो गए। इसमें मुख्य तौर पर नीरज नाम के युवक को सबसे ज्यादा चोट आई है। युवक आजमगढ़ से कानपुर अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। 
विज्ञापन

साथ ही एक महिला के नाक पर भी चोट आई है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें भी लगी हैं। आनन-फानन में  पार्क में टहल रहे लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली की जीप से घायलों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed