फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge fire broke out in a dumper due to short circuit, driver-cleaner saved his life by jumping

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से डंपर में लगी भीषण आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, दो घंटे बाधित रहा यातायात

Mon, 06 Nov 2023 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 06 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से डंपर में आग लगी है। चालक और क्लीनर मौके में नहीं मिले हैं। आग पर काबू पाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है।

विज्ञापन
Huge fire broke out in a dumper due to short circuit, driver-cleaner saved his life by jumping
डंपर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में सोमवार तड़के शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज पर कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे डंपर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में दस-दस फिट ऊंची आग की लपटें दिखाई देने लगी। डंपर आग का एक बड़ा गोला दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन

वहीं, डंपर में अचानक लगी आग देखकर चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई । राहगीरों ने पुल के ऊपर डंपर जलता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर जाम लगने से करीब दो घंटे यातयात बाधित रहा। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हाईवे के किनारे खड़ा करवाकर यातायात बहाल कराया। बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से डंपर में आग लगी है।चालक क्लीनर मौके में नहीं मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed