फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Huddang of 25 bullies riding in several cars in Farrukhabad, manhandled two constables

Farrukhabad: कई कारों में सवार 25 दबंगों का हुड़दंग, दो सिपाहियों से की धक्कामुक्की, पार्टी करने की थी तैयारी

Sun, 01 Jan 2023 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मिष्ठान भंडार के बाहर कारों और बाइकों से 25 से अधिक युवक उतरकर हुड़दंग करने लगे। वहीं, सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से भी धक्कामुक्की की। इसके बाद कोतवाल और चौकी इंचार्ज को आता देख दबंग भाग निकले।

विज्ञापन
Huddang of 25 bullies riding in several cars in Farrukhabad, manhandled two constables
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में देर रात कई कारों में सवार 25 से अधिक दबंगों ने बीच सड़क पर हुड़दंग किया। सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों से धक्कामुक्की कर दी। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी और कोतवाल को आता देख कार सवार दबंग भाग गए। पुलिस पता लगाने के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन

शनिवार देर रात शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मिष्ठान भंडार के बाहर 10-12 कारों व बाइकों पर सवार 25 से अधिक युवक उतरे। उन्होंने अपने वाहन बीच सड़क पर ही लगा दिए। इसके वाद हुड़दंग करने लगे। हुड़दंगियों में से किसी एक का जन्मदिन था। लिहाजा वे सड़क पर केक काटने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

युवक सड़क पर ही हंगामा और गालीगलौज करने लगे। किसी ने इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी। इस पर पहुंचे दो सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया। युवकों ने सिपाहियों से धक्कामुक्की कर दी। सिपाहियों ने मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज को दी। कुछ ही देर में आवास विकास चौकी प्रभारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल को आता देख भागे थे दबंग
चौकी प्रभारी को देखकर युवकों ने कुछ कारें सड़क से हटाना शुरू कर दिया। अन्य युवक शोरगुल करते रहे। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल विनोद शुक्ला आवास विकास जा पहुंचे। पुलिस की गाड़ी को आता देख हुड़दंगी कारों में सवार होकर भाग गए।

एसपी की तरफ से पिलाई गई चाय
देर रात तक पुलिस बल गश्त करता रहा। एसपी के नगर भ्रमण पर निकलने की जानकारी होने पर पुलिस सतर्क हो गई। एसपी ने फतेहगढ़ चौराहा, आवास विकास, लाल गेट सहित कई प्रमुख चौक चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। रात्रि ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को एसपी की तरफ से चाय पिलवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed