फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   houses demolished in naubsta

नौबस्ता में नाला खुदाई के दौरान मकान ढहा

Sat, 18 Apr 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
houses demolished in naubsta
नौबस्ता में नाला खुदाई के दौरान एक मकान ढह गया। वहीं, एक निर्माणाधीन आश्रम की बाउंड्री ढहने के साथ ही मोहल्ले के छह मकानों में दरार भी पड़ गई। खुदाई कर रहा जेसीबी चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने दोनों जेसीबी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मुआवजे को लेकर देर रात तक नौबस्ता थाने में ठेकेदार और मकान मालिक के बीच पंचायत  चलती रही। नौबस्ता अर्रा नई बस्ती के राम सजीवन सिंह भदौरिया प्रॉपर्टी डीलर हैं। इनका घर 750 वर्गफीट क्षेत्र में बना हुआ है।
विज्ञापन


पिछले एक माह से क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण का काम चल रहा है। शुक्रवार दोपहर रामसजीवन के घर के सामने नाला खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान मकान की छत और दीवारों में दरार पड़ गई। राम सजीवन ने जेसीबी चालक से खुदाई बंद करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर में मकान दरकने की तेज आवाज आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मौजूद पत्नी सरिता सिंह, तीन बच्चे अभय, मयंक, शुभी और सास बृजरानी, बहन प्रेमा देवी और बबलू सिंह बाहर भागे। देखते ही देखते मकान का अगला हिस्सा ढह गया। गृहस्थी समेत, बाइक और अन्य सामान मकान के मलबे में दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनते ही पूरा गांव एकजुट हो गया।

वहीं, कुछ दूरी पर स्थित पंडित कपिलाचार्य जी महाराज के निर्माणाधीन आश्रम की बाउंड्री भी ढह गई। मोहल्ले के जियालाल वर्मा, शत्रुघ्न सिंह समेत छह से अधिक लोगों के मकान दरक गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार रोमी सिंह मकान की नींव से सटाकर नाला खुदाई कर रहे हैं। जिससे मकान और बाउंड्री ढह गई।


दो मंजिला मकान बिना आरसीसी पिलर के खड़ा कर दिया था। जिससे नाला खुदाई में इनका मकान दरकने के बाद ढहा है। मैं इनका मकान निर्माण कराने या उचित मुआवजा देने के लिए तैयार हूं। समझौते के लिए नौबस्ता थाने में बातचीत चल रही है।

-रोमी सिंह, ठेकेदार नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed