फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   House tax complaints will be resolved quickly, tax evasion cell formed

Kanpur News: गृहकर की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, कर अपवंचना सेल गठित

Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
House tax complaints will be resolved quickly, tax evasion cell formed
कानपुर। नगर निगम में शनिवार को गृहकर निर्धारण की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कर अपवंचना सेल गठित की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में बनी इस कमेटी में सात सदस्य शामिल किए गए हैं। कमेटी को सभी जोनों में किसी की भवन का औचक निरीक्षण, जांच और शिकायतों का निस्तारण करने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कर निर्धारण संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए 28 अगस्त को कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। शनिवार को अपर नगर आयुक्त (प्रथम) आवेश खान ने कर अपवंचना सेल गठित की है। सात सदस्यीय कमेटी में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार, जोन एक के कर अधीक्षक राजू गुप्ता, नक्शा अधीक्षक मुकेश अग्निहोत्री, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, डेटा कोऑॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार और कर्मचारियों में राजदेव चौरसिया, युवराज श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। सभी अपर नगर आयुक्तों और सभी छह जोनों के जोनल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से यह आदेश लागू होने की जानकारी दी गई है। नगर निगम की तरफ से जीआईएस सर्वे का हवाला देकर हजारों मकानों का गृहकर दो से तीन गुना बढ़ा दिया। इतना ही नहीं भवन स्वामियों को भेजे जा रहे बिल में बढ़े गृहकर के साथ ही पिछले दो से तीन साल का बढ़ा हुआ टैक्स भी एरियर के रूप में भेजा जा रहा है। नगर निगम मुख्यालय से लेकर जोनल कार्यालयों में ऐसी हजारों शिकायतें आ चुकी हैैं। तमाम मामले अभी भी लंबित हैं। भवन स्वामी इसे सही कराने के लिए नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों, वार्ड कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed