फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hotel, restaurant, nursing home sealed in Raipur, Akbarpur, KDA took major action against illegal constructions

यूपी: रायपुर, अकबरपुर में होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम सील, केडीए ने अवैध निर्माणों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Mon, 04 Oct 2021 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Oct 2021 11:35 PM IST
सार

केडीए वीसी अरविंद सिंह ने माती-अकबरपुर महायोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण देख चारों जोनों के प्रवर्तन दस्तों को माती भेजा। रायपुर हाईवे में राकेश मसाला के पास स्थित विक्रांत राजावत अवैध रूप से लगभग 4000 वर्गमीटर पर पांच मंजिला होटल बनवा रहे थे। टीम ने होटल सील कर दिया।

विज्ञापन
Hotel, restaurant, nursing home sealed in Raipur, Akbarpur, KDA took major action against illegal constructions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में केडीए ने सोमवार को रायपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात) में निर्माणाधीन पांच मंजिला होटल राजावत, रेस्टोरेंट, नर्सिंगहोम सहित चार अवैध निर्माण सील किए। कई साल में पहली बार इतने बड़े निर्माणाधीन परिसरों की सीलिंग हुई। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने जोनल प्रवर्तन प्रभारी और अवर अभियंता को हटा दिया। पनकी में भी दो अवैध निर्माण सील किए गए।
विज्ञापन


केडीए वीसी अरविंद सिंह ने माती-अकबरपुर महायोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण देख चारों जोनों के प्रवर्तन दस्तों को माती भेजा। रायपुर हाईवे में राकेश मसाला के पास स्थित विक्रांत राजावत अवैध रूप से लगभग 4000 वर्गमीटर पर पांच मंजिला होटल बनवा रहे थे।
विज्ञापन


टीम ने होटल सील कर दिया। इसी तरह रायपुर में रवि तिवारी, राघवेंद्र सिंह की तरफ से आराजी संख्या -186 में कराया जा रहा निर्माण, अकबरपुर में सोम पाल के गुरु कृपा रेस्टोरेंट, अकबरपुर में ही नीतिश कुमार शर्मा का पारस हास्पिटल सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अवैध निर्माणों की लागत लगभग 17 करोड़ रुपये है। सील किए गए परिसरों को क्षेत्रीय पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया। अभियान में केडीए के अधीक्षण अभियंता एके सिंह, सहायक अभियंता एसडी तिवारी, अवर अभियंता एके सिंह, प्रवर्तन दस्ता और अकबरपुर पुलिस शामिल रही।  
 

इसी प्रकार जोन-2 के अंतर्गत रतनपुर, पनकी में मयंक त्रिपाठी की तरफ से केडीए ड्रीम्स अपार्टमेंट के पीछे स्थित प्लाट पर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। इसी क्षेत्र में लल्लन पाल की तरफ से प्लाट संख्या - 847 में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।

यदि कोई व्यक्ति नक्शा स्वीकृत कराए बिना मकान या प्लाट में किसी प्रकार का निर्माण कराता है तो वह निर्माण अवैध निर्माण की श्रेणी में आएगा। उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग अभियान जारी रहेगा। - अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए

तैयार हो रही है देहात में भी समग्र, सुनियोजित विकास की योजना
कानपुर नगर के सुनियोजित विकास के साथ ही कानपुर देहात जिले में भी समग्र एवं सुनियोजित विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed