{"_id":"603ab2482e5b0a45f41bdd02","slug":"hotel-operator-murder-case-post-mortem-revealed-head-bone-was-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक हत्याकांड: हत्यारों ने किए थे एक के बाद एक कई वार, पोस्टमार्टम में खुलासा, टूटी थी सिर की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक हत्याकांड: हत्यारों ने किए थे एक के बाद एक कई वार, पोस्टमार्टम में खुलासा, टूटी थी सिर की हड्डी
Sun, 28 Feb 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
होटल कर्मी की हत्या का मामला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में होटल हत्याकांड की जड़ भले ही लेनदेन की वजह रही हो लेकिन शुक्रवार को विवाद और फिर अमन की हत्या का सूत्रधार लग्जरी होटल का एक कर्मचारी कल्लू उर्फ बृजेश यादव है। शाम पांच बजे बृजेश ने उसको चिढ़ाया। कुछ देर बाद उसके एक दोस्त सानू ठाकुर ने बृजेश को भड़का दिया। तब दोनों अमन को फोन पर ललकारा। मौके पर पहुंचा। अन्य लोग पहुंचे। विवाद शुरू हुआ और कल्लू ने लोहे की राड से अमन पर हमला कर दिया। कल्लू समेत दो की गिरफ्तारी हो गई। बाकी की तलाश जारी है। कल्लू और सानू दोनों रायबरेली के रहने वाले हैं।
कलक्टरगंज इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्र ने बताया कि अमन और हिमांशु गुप्ता का विवाद काफी समय से चल रहा है। आएदिन ये लोग आपस में एक दूसरे पर कमेंट करते रहे हैं। जांच में पता चला
कि हिंमांशु के कर्मचारी कल्लू ने शुक्रवार शाम को उस अमन पर कमेंट किया। कुछ देर बाद कल्लू के दोस्त सानू ठाकुर ने उससे कहा कि अमन बोल रहा था कि वो तुम्हारा जबड़ा तोड़ देगा। इस बात पर कल्लू आग बबूला हो गया। उसने अमन को फोन लगाया। तब अमन ने बोला कि तुम्हारे जैसे रायबरेली के रहने वाले कुछ नहीं कर सकते। तब दोनों आग बबूला हो गए। फोन कर अमन के पास पहुंचे और मार दिया।
विज्ञापन
हत्याकांड को अंजाम साजिश के तहत की गई। हत्यारोपियों ने वारदात से ठीक पहले अमन के होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये थे, जिससे वारदात कैद न हो सके। हालांकि वारदात होटल से करीब सौ मीटर दूर हुई। इस वजह से मौके पर लगे कैमरों में घटना कैद हो गई।

इसलिए बढ़ती गई रंजिश
पुलिस के मुताबिक अमन और हत्यारोपी भाई हिमांशु व अंशु काफी समय से होटल के व्यापार में सक्रिय हैं। पहले दोनों के बीच अच्छी बनती थी। इसलिए साथ में व्यापार भी किया। घाटा होने पर अमन ने लीज पर दूसरा होटल ले लिया, जो अच्छा चलने लगा। दोस्त ललित ने पुलिस को बताया कि अमन बताता था कि हिमांशु के लोग नहीं चाहते हैं कि उसका होटल चले। न ही सिक्योरिटी मनी वापस करना चाहते थे। इस तरह से वारदात के पीछे आपसी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बड़ी वजह रही।
इकलौता था अमन, परिजन बेहाल
अमन अपने घर का इकलौता लड़का था। परिवार में उसके पिता रोहिणी बाजपेई, मां निर्मला, पत्नी अल्पना व चार साल की बेटी है। अमन की चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वारदात के बाद से बेहाल परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है अमन के सिर पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस वजह से उसके सिर की हड्डी टूट गई और वह कोमा में चला गया। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। एसपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।