फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hostel warden was raped and murdered in Kanpur

UP: हॉस्टल वार्डन से पहले दरिंदगी... फिर सिर फोड़कर किया गया था कत्ल; सप्लायर ने सुनाई थी मनगढ़ंत कहानी

Thu, 16 Nov 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Nov 2023 08:17 AM IST
सार

कानपुर में  गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हॉस्टल वार्डन से दुष्कर्म के बाद सिर फोड़कर हत्या की गई थी। पुलिस हत्या की वजह पता नहीं कर सकी है। गिरफ्तार हत्यारोपी टिफिन सप्लायर ने मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी। 

विज्ञापन
Hostel warden was raped and murdered in Kanpur
इसी कमरे में हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई थी। उससे पहले दुष्कर्म किया गया, फिर भारी वस्तु से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को शव के हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, पुलिस अब तक हत्या की वजह पता नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी टिफिन सप्लायर की कहानी पुलिस की जांच में मनगढ़ंत निकली। मूलरूप से हरदोई की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ढाई साल से हॉस्टल में वार्डन थी। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने के साथ ही टिफिन का काम भी करती थी। 
विज्ञापन


पति की वर्ष 2018 में बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। सोमवार को सभी बेटे काम से बाहर थे। शाम को बेटी दूध लेने गई थी, उस वक्त पर उसकी मां और मसवानपुर का रहने वाला टिफिन सप्लायर घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह दूध लेकर लौटी तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद अंदर से टिफिन सप्लायर ने दरवाजा खोला और भाग निकला। जब बेटी अंदर पहुंची तो मां लहूलुहान, निर्वस्त्र और अचेत अवस्था में पड़ी मिली। हैलट में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना जब पुलिस को मिली तो कमरे से भागे टिफिन सप्लायर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 

शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि महिला ने उसके साथ शराब पी थी। अधिक शराब पी लेने से उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। उलझन होने के कारण उसने खुद अपने कपड़े उतारे थे। जब बुधवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसकी हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
 

इसके बाद पुलिस ने हत्या की वजह उगलवाने के लिए टिफिन सप्लायर से सख्ती की, लेकिन वह पुलिस को बरगलाता रहा। वहीं, पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।

हड्डी टूटने से कोमा में गई, फिर हो गई मौत
पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ ने तीन डॉक्टरों के पैनल का गठन किया। डफरिन अस्पताल की डॉ. सालूका रावत, कांशीराम ट्रामा सेंटर के डॉ. सुमित मिश्रा और कल्याणपुर सीएचसी के डॉ. सचिन सिंह शामिल रहे। वीडियोग्राफी भी कराई गई। डाक्टरों ने पाया कि महिला की मौत बीमारी या प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग के कारण नहीं हुई थी। 

उसके सिर पर भारी वस्तु के प्रहार किया गया। इससे सिर की हड्डी टूटने से वह कोमा में चली गई, जिसके बाद उसकी मौत हुई। सिर और माथे पर भी चोटों के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका के चलते दो स्लाइडें बनाई गई हैं। शराब पीने की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया। बुधवार देर शाम परिजनों ने भैरोघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

महिला की हत्या ही की गई थी। इसकी पुष्टि हो चुकी है। हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया। घटना के दिन मृतका और आरोपी ने शराब पी थी। इसके बाद क्या बात रही कि महिला की हत्या कर दी गई, इसका पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। - आरती सिंह, एडीसीपी सेंट्रल

आरोपी के पिता ने कराया था महिला को भर्ती
अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक महिला को हैलट में आरोपी के पिता ने भर्ती कराया था। जबकि, वारदात के कुछ समय पहले ही आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया था। उसे पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हॉस्टल में लगे दो सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में लिया है। 

 

इसमें आरोपी और दूसरे आरोपियों का मूवमेंट साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी की शर्ट कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक शर्ट और गद्दे में मिले ब्लड का मिलान कराया जाएगा। संभावना है कि गद्दे में लगा मृतका का ब्लड और आरोपी की शर्ट का ब्लड एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed