Kanpur: अस्पताल में भर्ती युवती से छेड़छाड़ का मामला, प्रशासन ने किया डैमेज कंट्रोल, बैकफुट पर पीड़ित परिवार
रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती युवती से छेड़खानी के मामले को प्रशासन ने मैनेज कर लिया है। इसके चलते पीड़ित परिवार बैकफुट पर आ गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आगे बेटी की शादी होनी है। इसलिए लोकलाज और बदनामी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने और भर्ती युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। विरोध के बाद मीडिया की आने की सूचना के पहले ही उसे वहां से पीड़िता को एम्बुलेंस से घर पहुंचा दिया गया।
चर्चा है कि परिवार को बाद में मैनेज कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि आगे बेटी की शादी होनी है। इसलिए लोकलाज और बदनामी होगी। इस डर से हिम्मत नहीं पड़ रही है। चकेरी के सनिगवां निवासी सेवानिवृत्त जलकल कर्मी ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बेटी के पेट में पथरी थी।
इस पर उन्होंने कांशीराम अस्पताल वरिष्ठ जनरल सर्जन को दिखाया। उन्होंने अच्छे से ऑपरेशन में खर्च आने की बात कही। फिर उन्होंने अस्पताल कर्मी व अपने असिस्टेंट से मिलाकर बात करने की बात कही। कहा वो तुम्हे सब समझा देगा। उसने ऑपरेशन में 10 हजार रुपये का खर्च बताया।
मंगलवार को ऑपरेशन के पूर्व ही फाइल बनने की बात कह उस असिस्टेंट ने ऑपरेशन रूम में 10 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात करीब 11बजे नशे की हालत में वह असिस्टेंट आया। उसने मच्छरदानी ठीक से लगाने को कहा। इसके साथ बेटी के कंबल के अंदर हाथ डाल दिया।
यह देख बेटी ने चिल्लाया, तो पत्नी ने भी शोर मचाया। इस पर असिस्टेंट ने पेशाब की नली को ठीक करने की बात कहकर गली गलौज शुरू कर दी। वह काफी नशे की हालत में था। पीड़ित जलकल कर्मी ने बताया कि इस पर गुरुवार अस्पताल से बेटी की छुट्टी करने को कहा। लेकिन, छुट्टी नहीं दी गई।
यहां शुक्रवार को मीडिया के आने भनक पर अस्पताल के लोग जबरन बेटी और पत्नी को एक्सरे रूम में ले गए। वहां काफी देर बंद रखा, जिसके बाद लिफ्ट से ऊपर ले गए। इसके बाद नीचे लाकर एम्बुलेंस ने उन्हें घर पहुंचा दिया गया। मामले में सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता का कहना है कि वार्ड में इस तरह की घटना की जानकारी नहीं हो पा रही है।