{"_id":"5ffb5e068ebc3e31cb149c34","slug":"hospital-akbarpur-news-knp6051946186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के सीएमएस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के सीएमएस को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल पुरुष व महिला बिना फायर एनओसी (नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के 16 साल से संचालित हैं। आग लगने की घटना पर जान-माल की सुरक्षा मुश्किल होगी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को गंभीरता से लेेते हुए सीडीओ ने जिला अस्पताल महिला व पुरुष के सीएमएस को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजाम बेहद जरूरी हैं। जिले में अग्निसुरक्षा को लेकर अफसर संजीदा नहीं हैं। मनमानी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। जिला अस्पताल अकबरपुर के संचालन को 16 साल बीत चुके हैं। अभी तक पुरुष व महिला अस्पताल में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बिना इंतजाम फायर विभाग की स्थायी एनओसी मिलना संभव नहीं है। बिना आग से बचाव के इंतजाम के जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। आग लगने पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना है। दरअसल वर्ष 2005 में जिला अस्पताल निर्माण के समय अस्थायी एनओसी ली गई। इसके बाद भवन बना तो अस्पताल संचालन शुरू कर दिया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर सीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए थे। सीडीओ सौम्या पांडेय ने जिला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉ. वीपी सिंह व जिला अस्पताल महिला की सीएमएस डॉ. शुभ्रा मिश्रा को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि अग्निशमन इंतजाम के बिना अस्पताल संचालन से हादसे का खतरा है। जिला अस्पताल महिला व पुरुष के सीएमएस से जवाब तलब किया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम पूरे कराकर फायर एनओसी ली जाए जरूरी है।