फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hospital

प्रसूता और उसके परिवार को घर भेजेगा निजी अस्पताल

Sat, 16 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
hospital
जैनपुर के श्रीगौरी अस्पताल में जच्चा-बच्चा का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। निजी अस्पताल प्रबंधन प्रसूता और उसके परिवार को उसके घर भेजेगा। कानपुर-झांसी हाईवे पर जैनपुर में गुरुवार सुबह मुंबई से पति संग ट्रक से घर लौट रही महिला का सड़क पर प्रसव हो गया था। निजी अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ ने नवजात बच्ची व प्रसूता को भर्ती कर उपचार किया था। अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन

महाराजनगर (मुंबई) में इडली बनाकर बेचने वाले चंदौली के पपौरा गांव निवासी पिंटू प्रजापति परिवार समेत लॉकडाउन में फंस गया था। गर्भवती पत्नी बबिता व डेढ़ साल के बेटे अमन के साथ ट्रक से घर लौट रहा था। गुरुवार सुबह अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर से गुजरते समय बबिता को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ट्रक चालक ने परिवार के साथ उतार दिया था।
विज्ञापन

बबिता का सड़क पर प्रसव हो गया था। नजदीक स्थित श्रीगौरी अस्पताल के कर्मी प्रसूता व नवजात बच्ची को अस्पताल ले गए थे। समय पर दोनों को सही उपचार मिल गया था। पिंटू के पास रुपये भी नहीं थे। अस्पताल के सीएमडी डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन प्रसूता व उसके परिवार को घर भेजेगा। इसकी सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दी आर्थिक मदद
मुंबई से पति संग ट्रक से लौट रही महिला का सड़क पर प्रसव होने की खबर अमर उजाला में पढ़ने के बाद प्रवासी मजदूर परिवार की मदद को पुलिस कर्मियों ने हाथ बढ़ाए हैं। पुलिस कार्यालय में तैनात लेखाधिकारी सुनील सिंह और कार्यालय के सहयोगी भूपेंद्र सिंह राठौर शुक्रवार को साथियों के साथ श्रीगौरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पिंटू प्रजापति को सात हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed