{"_id":"61248a958ebc3e79a5145a7e","slug":"horrific-road-accident-in-kanpur-speeding-car-rammed-into-dcm-from-behind-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी, दो की मौत
Tue, 24 Aug 2021 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:29 AM IST
सार
कैब इतनी तेज रफ्तार में थी कि ड्राइवर और आगे बैठे अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रायपुरवा पुलिस ने तीनों को सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीसीएम में घुसी कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर रायपुरवा पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।
उन्नाव कल्याणी देवी निवासी आर्किटेक्ट का छात्र अनुभव शुक्ला (23) पुत्र मदन मोहन शुक्ला की मंगलवार की सुबह सेंट्रल से दिल्ली की ट्रेन थी। सोमवार को वह शास्त्री नगर में रहने वाली अपनी बहन अमृता मिश्रा के घर पर रुका था। तड़के वह ओला बुक कर स्टेशन जाने को निकला था। ओला यशोदानगर निवासी सहदेव (25) चला रहा था।
रायपुरवा चाचा नेहरू अस्पताल के पास ओला कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में घुस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पास से मिले मोबाइलों की मदद से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। कार में अनुभव की बहन के ननदोई कल्याणपुर निवासी अनुपम मिश्रा (38) भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। रीजेंसी में भर्ती हैं। उनको भी दिल्ली अपने काम से जाना था।