फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Horrific road accident in Fatehpur: Tractor overturns, one dead and 30 injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत व 30 घायल

Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM IST
सार

करीब 100 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से असनी गंगा घाट स्नान करने गए थे। लौटते समय हुसैनगंज के चंदीपुर और सहनीपुर गांव के बीच फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और खाई में चली गई।

विज्ञापन
Horrific road accident in Fatehpur: Tractor overturns, one dead and 30 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में असनी से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव में ग्रामीणों ने ग्राम देवता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के बाद करीब 100 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से असनी गंगा घाट स्नान करने गए थे। लौटते समय हुसैनगंज के चंदीपुर और सहनीपुर गांव के बीच फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और खाई में चली गई।
विज्ञापन


पीपल के पेड़ से टकराने के बाद ट्रॉली तो पलटने से बच गई लेकिन ट्रैक्टर पलट गया। ट्रॉली सवार महिलाएं और पुरुष एक दूसरे से टकरा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा देखकर पीछे आ रहे गांव के लोग रुके और ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैबतपुर के अमर सिंह (50) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल चंदा देवी (14) पुत्री रामरूप, जिलेश कुमार (17) पुत्र चंद्रभूषण, रोशनी (13) पुत्री राम गुलाम, दिनेश (22) पुत्र मिश्रीलाल, भवनमती (28) पत्नी बाबूलाल, सुनीता देवी (25), महाबीर (45), शिव देवी (35), भिखनी (60), महादेव (50), सत्यम (23), महेंद्र (26), शत्रुघ्न (28) को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।


हादसे में करीब 30 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें 15 की हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया गड्ढे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed