फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hooliganism of pantry vendors in Seemanchal Express, luggage kept from passengers' seats, uproar

Kanpur: सीमांचल एक्सप्रेस में पैंट्री वेंडरों की गुंडागर्दी, यात्रियों को सीट से उठाकर रखा सामान, हंगामा

Sat, 21 Oct 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इन वेंडरों को ट्रेन में खाली जगह पर सामान रखकर बेचने की अनुमति है। न कि सीट पर सामान रखने की। यात्रियों को उठाना गलत है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hooliganism of pantry vendors in Seemanchal Express, luggage kept from passengers' seats, uproar
वेंडरों ने जमकर गुंडागर्दी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में वेंडरों ने जमकर गुंडागर्दी की। उन्होंने यात्रियों को सीट से उठाकर खाने पीने का सामान रख दिया। इसका यात्रियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। वेंडरों ने महिलाओं को भी सीट से उठा दिया।

विज्ञापन

सीमांचल एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आई। यहां से साइड पैंट्री के वेंडर जनरल कोच में चढ़ गए। यात्रियों को जबरन सीट से उठा दिया। वहां खड़े आरपीएफ जवानों से शिकायत की गई तो बोले यह साइड पैंट्री के वेंडर हैं, यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

लेकिन, उन्हें सीट पर सामान रखने की छूट किसने दी, इस पर बिना कोई जवाब दिए बिना चलते बने। इस मामले पर आरपीएफ के कानपुर सेंट्रल के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके राय ने बताया कि साइड पैंट्री के वेंडरों को जनरल कोच में चढ़ने की अनुमति वाणिज्य विभाग ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को उठाना गलत...कार्रवाई की जाएगी
सीट पर उन्हें सामान नहीं रखना चाहिए था, लेकिन वाणिज्य विभाग ही इसकी जानकारी दे सकता है। इस मामले पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इन वेंडरों को ट्रेन में खाली जगह पर सामान रखकर बेचने की अनुमति है। न कि सीट पर सामान रखने की। यात्रियों को उठाना गलत है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed