फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hooliganism of head constable posted in Prayagraj police line in Fatehpur

“खाकी” की गुंडागर्दी: पुलिसकर्मी बोला- गांव को बना दूंगा कब्रिस्तान, अधिकारियों को भी दी गालियां

Tue, 27 Sep 2022 09:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की दबंगई और गुंडागर्दी का एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को धमकी देते हुए गांव को कब्रिस्तान बनाने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि वो एक महीने पहले दर्ज मुकदमे से भन्नाया हुआ है और उसके खिलाफ खखरेरू थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Hooliganism of head constable posted in Prayagraj police line in Fatehpur
ऑडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात एक निलंबित हेड कांस्टेबल ने शिवपुरी गांव के एक व्यक्ति को फोन करके की धमकी दी और कहा कि वह गांव को कब्रिस्तान बना डालेगा। बातचीत का यह ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस इस वायरल आडियो की जांच कर रही है। अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। करीब एक महीना पहले एक हेड कांस्टेबल ने खखरेरू थाने के शिवपुरी गांव में आकर एक घर में घुसने का प्रयास किया था। इसमें वहां मौजूद कुछ लोगों ने अजनबी देखकर उन्हें टोक दिया था।
विज्ञापन

इस पर हेड कांस्टेबल ने लोगों पर राइफल तानकर उन्हें जानलेवा धमकी दी और गाली-गलौज की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था और एक मुकदमा चौकी इंचार्ज शिवपुरी परमात्मा तिवारी की ओर से लिखा था, जो शस्त्र दुरुपयोग का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें निलंबित हेड कांस्टेबल गांव के एक व्यक्ति, जो मुकदमा दर्ज कराते समय वहां मौजूद था। उसे फोन करके जानलेवा धमकी दी और पुलिस महानिदेशक, एसपी, एएसपी प्रयागराज, सीओ सहित पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों के खिलाफ गाली-गलौज की।

इतना ही नहीं उन्होंने खखरेरू एसओ, एसएसआई को भी गाली दी और एक महिला की नग्न तस्वीर पर कम्प्यूटर से छेड़छाड़ कराकर उसमें एसओ व एसएसआई का चेहरा लगाकर वायरल करने की बात कही। इतना ही नहीं वह गांव आकर विरोध करने वालों के घर पर गोली व बम से हमला करेगा और पूरे गांव को कब्रिस्तान बनाकर छोड़ेगा।

एसओ खखरेरू योगेश प्रताप ने बताया कि आडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। शिकायत आती है, तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी हेड कांस्टेबल पर एक महीने पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ और उसके खिलाफ खखरेरू थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed