फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Honour killing: daughter murdered in auraiya up

Honour killing: प्रेम विवाह करने पर बेटी को मौत के घाट उतारा, महिला का हाथ-पैर बंधा शव मिला

Thu, 29 Sep 2022 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Sep 2022 03:09 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Honour killing: daughter murdered in auraiya up
मृतका हिर्देश कुमारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में जुहीखा पुल के पास से यमुना नदी से बुधवार शाम पुलिस ने एक महिला का हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया है। घटना के संबंध में पति ने दो दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों को फोन से सूचना दी थी। जिसमें ससुरालीजनों पर पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। बुधवार को पति के लिखित शिकायती पत्र दिए जाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन


मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जालौन जिले के थाना कालपी के गांव कुटरा मुस्तकिल निवासी रिशाल सिंह पुत्र वीर सिंह ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी शादी चार सितंबर 2021 को आर्य समाज मंदिर कानपुर से हिर्देश कुमारी पुत्री यशवीर सिंह निवासी सेंगनपुट्टा के साथ हुई थी। दो माह तक वे साथ रहे। इस दौरान पत्नी के भाई व पिता उसके घर आए। जहां उन्होंने उससे धूमधाम से शादी करने का वादा किया और पत्नी हिर्देश कुमारी को अपने साथ घर ले गए।

विज्ञापन

बताया कि कुछ दिन बाद ससुरालीजनों ने उसे पत्नी से मुलाकात बंद करवा दी। इस पर उसकी पत्नी ने उसे एक पत्र भेजा। जिसमें लिखा था कि उसके पिता यशवीर व भाई सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। नामजद लोग उस पर जबरन दबाव बना रहे थे। मर्जी से शादी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी रिकॉर्डिंग भी पत्नी ने उसे भेजी थी। आरोप लगाया कि यशवीर, सीपू, शिल्पू, भाभी श्वेता व बुआ ने 25 सितंबर 2022 को षड़यंत्र करके उसकी पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

पीड़ित पति के प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस संबंध में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की है। चौकीदार को भी सक्रिय किया। इस पर चौकीदार सत्यपाल ने हिर्देश का शव जुहीखा पुल के पास यमुना नदी में डाले जाने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ अजीतमल ने जुहीखा पुल के किनारे यमुना नदी से शव बरामद किया। उसके हाथ-पैर बंधे मिले। साथ ही जीभ भी बाहर निकली हुई थी। सीओ ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतावाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed