फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Honor killing: Father along with his son and nephew killed his daughter

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटे और भतीजे के साथ की थी बेटी की हत्या, पहले अंगौछे से गला घोंटा फिर शव को जलाया

Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
सार

Kannauj News: प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी को परिजनों ने मौत के घाट उतारा था। मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
Honor killing: Father along with his son and nephew killed his daughter
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह पहले लापता हुई किशोरी की हत्या कर उसके शव को पिता, चचेरे भाई व भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ने जंगल में ले जाकर जला दिया गया था। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया। बताया गया कि किशोरी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के गांव औसेर निवासी महेंद्र जाटव ने छह फरवरी को 15 वर्षीय बेटी अंजली के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि पुत्री मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह अक्सर बेहोश होकर गिर जाती थी। चार फरवरी को वह रिश्तेदारी में गया था। पुत्री घर पर अकेली थी। पांच फरवरी को वापस आने पर पता चला कि बेटी कहीं चली गई है। तत्कालीन थाना प्रभारी विजय सिंह इस मामले में छानबीन कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वर्तमान थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने गांव जाकर पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने अंजली के पिता महेंद्र जाटव, भतीजे अर्पित जाटव, गांव करसाह निवासी भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद जाटव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि ऑनर किलिंग का खुलासा करने पर ठठिया थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को दस हजार रुपये का नगर इनाम दिया गया है।
विज्ञापन

पहले अंगौछे से गला घोंटा, फिर शव को जलाया
एसपी ने बताया कि महेंद्र जाटव की बेटी अंजली का पास के एक गांव निवासी युवक से दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का घर पर आना जाना लगा रहता था। महेंद्र ने बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अंजली प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। चार फरवरी को अंजली घर में प्रेमी के साथ बात कर रही थी, तभी उसका भाई संदीप आ गया। संदीप ने अंजली को समझाया। नहीं मानने पर महेंद्र ने पुत्र संदीप, भतीजे अर्पित, अरविंद के साथ मिलकर पांच फरवरी को अंजली अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। गांव में बता दिया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना दिए बिना गांव करसाह निवासी मोनू के सहयोग से रात में बाइक से पुत्री के शव को जंगल में ले गए। वहां लकड़ियां एकत्र करके अंजली के शव व गला घाेंटने में प्रयुक्त अंगौछे को जला दिया। इसके बाद छह फरवरी को पुत्री के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
 

हड्डियां की बरामद, कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
पुलिस ने पकड़े गए पिता महेंद्र जाटव की निशानदेही पर करसाह के जंगल से अंजली की हड्डियां, दांत व बालों में लगाने वाली चिमटी बरामद कर ली। फारेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए हैं। उनको परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि डीएनए टेस्ट करवाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। कोर्ट से अनुमति मिलते ही टेस्ट कराया जाएगा। फरार आरोपी मोनू जाटव व संदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन

अरविंद ने परिजनों से ठगे थे 70 हजार रुपये
भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद जाटव ने महेंद्र से पूरे मामले काे निपटाने के लिए 70 हजार रुपये लिए थे। अरविंद आए दिन अंजली की सकुशल बरामदगी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरना देकर पुलिस पर दबाव बनाता था। तत्कालीन थाना प्रभारी विजय सिंह ने अरविंद की काफी मान मनौव्वल की थी। पुलिस को धमकाने के बाद वह अंजली के परिजनों पर भी रौब झाड़ता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed