{"_id":"61366cd98ebc3eb3a71be315","slug":"home-guard-died-due-to-current-pukhrayan-news-knp6505937134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसरजापुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुसरजापुर गांव के इंद्रकुमार ने बताया कि उनका बेटा राजीव सिंह (32) होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी भोगनीपुर सीओ दफ्तर में लगी थी। सोमवार की भोर घर में लगा पंखा खराब हो गया। उसे ठीक करते समय पंखे का तार अचानक टूट कर बेटे पर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे।
बेटे की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिवारीजनों ने तार हटा कर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. आरती ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं होमगार्ड की मौत होने पर पत्नी शबनम, बच्चे सहित परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसआई अरविंद कुमार ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि होमगार्ड की करंट से मौत की सूचना पर शव पोस्टमार्टम केे लिए भेजा गया है।