{"_id":"56f193a04f1c1b7302f14d43","slug":"holika-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजी होलिका का पूजन किया, खूब बिकी पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजी होलिका का पूजन किया, खूब बिकी पिचकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री नगर बाजार में होली में रंग खेलने के लिए पिचकारी खरीदते बच्चे।
- फोटो : kanpru
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। होलिका दहन से पहले मंगलवार देर शाम महिलाओं ने होलिका पूजन किया और परिक्रमा लगा कर श्री नारायण का आशीष मांगा। बिरहाना रोड, आर्य नगर, बर्रा, साकेत नगर सहित कई जगह होलिका और प्रहलाद के पुतले सजाए गए। होलिका पर पन्नी और झालरों का डेकोरेशन भी किया गया।
उधर, मेस्टन रोड, बिसाती बाजार, शास्त्री नगर, पीरोड, गुमटी, गोविंद नगर और छोटी बड़ी बाजारों में दिन भर पिचकारी और नमकीन, पापड़-चिप्स की खरीदारी रही। बच्चों ने रोटेटेड कलर पॉपर्स, बलून टैब, स्मोक क्रैकर्स, कलर स्मोक, कलर्ड मेहताब, कलरफुल रॉकेट संग ट्रिगर लॉक पिचकारी, कार्टून टैंक, डबलधार, फ्रोजन और गन पिचकारी खरीदी। हफ्ते भर पहले 150 से 450 रुपये में मिलने वाली ये पिचकारी मंगलवार को 200 से 800 रुपये तक बिकीं।
इसके अलावा मास्क, रंगबिरंगी मुर्गा और मलिंगा बाल वाली कैप और चोटी भी खूब बिकी। आर्य नगर, लाजपत नगर, पीरोड, करांची खाना और बड़ी मिठाई की दुकानों में खोवा, ड्राई फ्रूट्स, गरी बादाम और ड्राई व रसभरी गुझिया 450 से 1000 रुपये किलो तक रही।