फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi 2023, the taste of Gujiya will tingle your tongue in holi, the market is decorated with different varieti

Holi 2023: होली में गुझिया के स्वाद से जीभ होगी तर, अलग-अलग वैरायटी से सजा बाजार, इनकी है खास डिमांड

Thu, 02 Mar 2023 08:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

त्योहार को देखते हुए अलग-अलग प्रकार की गुझियों से बाजार सज चुका है। व्यापारियों की मानें, तो खरीदारों की पहली पसंद मेवा वाली गुझिया है। वहीं, गिफ्ट में देने के लिए सोना-चांदी की वर्क वाली गुझियां भी आर्डर पर तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन
Holi 2023, the taste of Gujiya will tingle your tongue in holi, the market is decorated with different varieti
अलग-अलग गुझिया की है डिमांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में होली को देखते हुए गुझियों का बाजार भी सज गया है। मिठाई कारोबारियों ने तरह-तरह की गुझियां तैयार की हैं। केसर, काजू, पिस्ता के साथ ही चंद्रकला, फाल्गुनी गुझिया की भी इस बार बाजार में आई है। इसके अलावा चॉकलेट और शहद की भी गुझिया तैयार की गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा ग्राहकों की मांग पर सोना-चांदी की वर्क लगी गुझिया भी तैयार की जा रही है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये किलो तक है। भीखाराम स्वीट हाउस के मालिक मयंक गुप्ता ने बताया कि लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। बाजार में गुझिया की बहुत अच्छी मांग है।
विज्ञापन

महंगी के गुझिया के आने लगे हैं ऑर्डर
अभी से आर्डर मिलने लगे हैं। फाल्गुनी गुझिया 600, चंद्रकला 660, सूखी गुझिया 680, काजू गुझिया 1300, केसर गुझिया 740 रुपये किलो है। मेवा से बनी स्पेशल सूखी केसर गुझिया 740, चासनी गुझिया 660 रुपये किलो में है। इसके अलावा महंगी गुझिया के लिए अभी से ऑर्डर मिलने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेक्ड, चॉकलेट और शहद की गुझिया भी हैं तैयार
उन्होंने बताया कि नमकीन में मठरी, मिनी पापड़ी, हींग भुजिया की मांग है। शुगर फ्री उत्पादों में कॉकटेल लड्डू क्रेनबेरी बाइट, सोहन पापड़ी की भी मांग है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि बेक्ड, चॉकलेट और शहद की बनी गुझिया भी व्यापारियों ने तैयार की है।

गिफ्ट में पसंद आ रही हैं सुनहरी और सिल्वर गुझिया
मेवा से बनी गुझिया 1100 से 2400 रुपये किलो तक हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही मिठाई की दुकानें गुलजार होती जाएंगी। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी के वर्क से सुनहरी और सिल्वर गुझिया भी आर्डर पर बनाई जा रही है, जो गिफ्ट के तौर पर ज्यादा दी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed