फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History Sheeter murdered youngman in kannauj

हिस्ट्रीशीटर को एक महिला से थी मोहब्बत, युवक ने किया विरोध तो कर दी हत्या, भयावह मंजर की गवाह चारपाई

Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter murdered youngman in kannauj
मृतक की चारपाई में लगा खून, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सलेमपुर तारा बांगर के हिस्ट्रीशीटर ने दो साथियों के साथ मंगलवार रात गुलरियनपुरवा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से चारपाई के नीचे से एक गोली और दो खोखे मिले हैं। मृतक की भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के भाई को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


 सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी छोटू यादव हिस्ट्रीशीटर है। वह मूल रूप से हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के शाही बगदाद गांव का रहने वाला है। छोटू का गुलरियनपुरवा गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर गुलरियनपुरवा के रमाकांत यादव (40) पुत्र पुत्र बेनीराम ने महिला को फटकार लगाई। आरोप है कि मंगलवार रात रमाकांत ने महिला के साथ मारपीट भी कर दी थी। महिला ने इसकी जानकारी फोन पर पैतृक गांव गए छोटू यादव को दी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले

History Sheeter murdered youngman in kannauj
पूछताछ करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि रात में ही छोटू बाइक से दो साथियों को लेकर गुलरियनपुरवा पहुंचा और छप्पर के नीचे सो रहे रमाकांत पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सिर और हाथ में गोली लगने से रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई। 

हत्या की सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल एके सिंह और कुसुमखोर चौकी प्रभारी अरिमर्दमन सिंह फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम ने चारपाई के नीचे से एक गोली और दो खोखे बरामद किए।

मृतक के भाई रामकेश की तहरीर पर पुलिस ने छोटू यादव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देकर पुलिस ने उसके बड़े भाई ब्रज किशोर उर्फ भड़के को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed