फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   history-sheeter murdered with an axe, attacked while returning home from farm, family members create ruckus

Orai: 34 साल पुराने हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, खेत से घर लौटते समय किया हमला, परिजनों का हंगामा

Fri, 16 Aug 2024 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Aug 2024 09:40 AM IST
सार

Orai News: एट थाना क्षेत्र में खेत से घर लौटते समय 34 साल पुराने हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
history-sheeter murdered with an axe, attacked while returning home from farm, family members create ruckus
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में खेत से घर लौट रहे किसान के ऊपर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। एट थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी किसान देव सिंह परिहार (62) गुरुवार की देर शाम खेत से लौट रहा था। तभी गांव के ही कृष्ण पाल सिंह पटेल ने पीछे से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी से उसके भाई की पुरानी रंजिश थी, जिस वजह से उसने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या क्यों की, इसकी वजह भी स्पष्ट हो जाएगी
वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक 34 वर्ष पहले हिस्ट्रीशीटर था, लेकिन अब उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ था। वह गांव में ही रहकर खेती किसानी करता था। जानकारी पर एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या क्यों की इसकी वजह भी स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed