{"_id":"6ae0db3b548bf22ec60cb47c","slug":"history-sheeter-ajay-thakur-arrested-from-hospital-had-been-beaten-up-on-court-premises-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अस्पताल से गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में पीटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अस्पताल से गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में पीटा गया
Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
सार
बर्रा में 2016 में दर्ज रंगदारी के मामले में वांछित चल रहा था। गैर जमानती वारंट जारी होने पर बर्रा पुलिस ने गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर से कोर्ट परिसर में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्रा के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार को नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। यहां हनमंत विहार में हुई पिटाई से जख्मी हालत में भर्ती था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने पहुंची तो फोटो खींचने को लेकर वह अधिवक्ताओं से उलझ गया। इसपर वकील के वेष में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि वर्ष 2016 में मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर वह किराये में जरौली फेज दो के विपिन टेडी ने अजय ठाकुर, रामू मिश्रा और सौरभ कश्यप के खिलाफ रंगदारी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। आरोप था कि अजय ठाकुर ने दोस्त आलोक मिश्रा से दो हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी है। इनकार पर 11 जनवरी 2016 को धमकाया। इसपर विपिन और आलोक शिकायत करने बर्रा थाने जा रहे थे तभी अजय ठाकुर, रामू और सौरभ ने बी ब्लॉक के पास रोक कर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद अगवा कर पार्क में बने मंदिर में ले जाकर पीटा था। इसपर रंगदारी, अगवा करने, मारपीट, धमकाने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में आरोपी वांछित चल रहा था जिसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुआ। इधर, आरोपी के नौबस्ता स्थित धनवंतरि अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसी दाैरान कोर्ट परिसर में उसे कुछ लोगों ने पीट दिया।

Trending Videos
पुलिस से बचने को अस्पताल में भर्ती था
हनुमंत विहार में रविवार रात अजय ठाकुर अपनी काले रंग की विधायक लिखी स्कॉर्पियो कार से साथी साहिल उर्फ शेरा, आयुष के साथ हनुमंत विहार के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक पहुंचा और एक युवक को कार में बंधक बनाकर पीट रहा था। लोगों के जुटने पर फायरिंग के बाद आरोपी ने भागने के चक्कर में एक ऑटो को उड़ा दिया था। लोगों ने तीनों को गाड़ी से खींच कर जमकर पीटा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक, अजय ठाकुर के इतनी चोट नहीं थी कि वह अस्पताल में भर्ती रहे। हालांकि पुलिस से बचने को वह भर्ती होने का नाटक रच रहा था। मंगलवार को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो वह मुंह में मास्क बांध कर बाहर निकला।

हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने कहे अपशब्द
बताया गया कि अजय ठाकुर की पेशी एसीजेएम सप्तम की अदालत में होनी थी। कोर्ट ने वारंट के आधार पर उसे जेल भेजने के आदेश दिए। अजय की वकीलों के एक गुट से रंजिश चलती है। जिन्हें उसने कोर्ट में देखा तो वह साथियों के साथ अपशब्द कहने लगा। गाली गलौज सुन काला कोट पहने कुछ लोगों ने उसे व साथियों को दौड़ा लिया। थप्पड़ भी मारे। इस दौरान उसकी शर्ट फट गई। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया।