{"_id":"62417b8394e4df1d761be15a","slug":"hinduja-hospital-ceo-gautam-khanna-said-that-the-medical-sector-is-facing-shortage-of-staff","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आईआईटी टेककृति में हिंदुजा अस्पताल के सीईओ बोले- स्टाफ की कमी से जूझ रहा मेडिकल सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आईआईटी टेककृति में हिंदुजा अस्पताल के सीईओ बोले- स्टाफ की कमी से जूझ रहा मेडिकल सेक्टर
Mon, 28 Mar 2022 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:49 PM IST
सार
कोरोना महामारी के बाद से ही अन्य प्रकार के रोगों और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बरकरार है। ऐसे में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और टेक्निशियंस की मांग बढ़ी है। लेकिन देश का मेडिकल सेक्टर स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
हिंदुजा अस्पताल के सीईओ गौतम खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीवन शैली में बदलाव, शारीरिक गतिविधि में कमी के चलते लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मेडिकल क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर तो अच्छा है, लेकिन टेक्निकल और नॉनटेक्निकल स्टाफ की काफी कमी है। ऐसे में देश में मेडिकल कॉलेजों और उनमें पीजी की सीटों के साथ तकनीक बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
यह बात आईआईटी के टेककृति फेस्टिवल में आयोजित टॉक शो में पीडी हिंदुजा अस्पताल के सीईओ और आईआईटी के पूर्व छात्र गौतम खन्ना ने कही। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल के प्रदर्शन में सुधार विषय पर आयोजित टॉक शो में गौतम ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में तकनीक दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने सेंसर आधारित उपकरण, टेलीकंसल्टेशन, ऑनलाइन रिपोर्ट, ऑनलाइन भुगतान सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। फेस्टिवल के 28वें संस्करण के अंतिम दिन की शुरुआत इथरनेट के जनक रॉबर्ट मेटकाफ ने की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कनेक्टेड डिवाइस की संख्या अब पृथ्वी पर रहने वाले लोगों से भी अधिक हो गई है। कनेक्टिविटी में तकनीक परिवर्तन उल्लेखनीय है। इसके बाद चेतना और एआई विषय पर शुरू हुए पैनल डिस्क्शन में अर्णब भट्टाचार्य, निशीथ श्रीवास्तव, देवप्रिया कुमार ने विचार रखे।